डॉ. ईशान्या राज को मिला 'इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2021'

प्रयागराज : जनपद के मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय की नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. ईशान्या राज को रविवार के दिन कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए के द्वारा 'डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन क्लिनिकल साइकोलॉजी' की उपाधि प्रदान की गई है। इसके साथ ही डॉ. ईशान्या के द्वारा किए गए स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु आज उन्हें 'इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2021' सम्मान से नवाजा गया है। 

डॉ. ईशान्या राज को यह उपाधि व अवार्ड तमिलनाडु स्थित पेरंबूर शहर में आयोजित ग्लोबल अचीवमेंट अवॉर्ड कन्वोकेशन सेरिमनी में दिया गया। जहां मलेशिया, श्रीलंका,ऑस्ट्रेलिया आदि अन्य देशों से आए चीफ गेस्ट द्वारा डॉ. ईशान्या के कार्यों व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन