विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान 2 अप्रैल से
प्रयागराज : संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहेगी। विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान के हर बिंदु पर विशेष कार्य संभव होगा |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ नानक सरन ने बताया कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, खांसी, आई0एल0आई ( इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस), टीबी, कोरोना संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए इन बीमारियों के संभावित मरीजों का पता भी लगाएँगी। और इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को देंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होगी कि वह बीमार लोगों को इलाज मुहैया कराएं व नियमित रूप से अभियान की समीक्षा करें।
निम्न विभाग करेंगे अभियान में मदद
जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 13 सम्बंधित विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से दिए गये दायित्यों का निर्वहन करते हुए साफ़-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे | इसमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज / ग्राम्य विकास, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण / समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई, तथा सूचना विभाग शामिल हैं |इन विभागों को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वह संचारी रोगों की रोकथाम में मदद करें। इस दौरान साफ-सफाई एवं कोविड-19 को लेकर मास्क और उचित दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन की ओर से दिशा निर्देश प्राप्त हो चुके हैं जिसके तहत कार्य योजना बने जा रही जिसमे जनपद से लेकर ब्लाक तक के प्रशिक्षको का प्रशिक्षण, टास्क फ़ोर्स की बैठक, अन्तर्विभागीय बैठक, संवेदीकरण एवं माइक्रोप्लान पर कार्य किया जायेगा |
उन्होंने बताया कि विगत वर्ष में सभी विभागों द्वारा मिलकर अभियान को सफल बनाने में कई कार्यक्रम जैसे शिक्षा विभाग ने स्कूल रैली, एस.एम्.सी बैठक, पंचायती राज विभाग ने शौचालय निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा प्रभात फेरी, ग्राम बैठक, नालियों की सफाई, नगर निगम द्वारा फोंगिंग आई.सी.डी.एस विभाग द्वारा कुपोषित बच्चो को एन.आर.सी को संदर्भित करना पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पलकों का संवेदीकरण एवं कृषि विभाग द्वारा चूहों हेतु सवेदिकरण बैठकों का आयोजन किया गया |
विगत वर्ष हुए संचारी अभियान के आकड़े
किये गए कार्य संख्या
अभियान द्वारा विजित किये गए घरों की संख्या 778461
अभियान में लगाई गई आशा टीम 4500
चिन्हित बुखार के रोगी 1400
चिन्हित कोविड 19 के लक्षणयुक्त रोगी 399
चिन्हित टी.बी के लक्षण युक्त रोगी 81
चिन्हित कुपोषित बच्चे 93
Comments
Post a Comment