संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, कलेक्ट्रेट परिसर से निकली गयी रैली रैली

 कौशांबी :  जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सुरेश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया । जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से रैली प्रारंभ हुई रैली मंझनपुर चौराहे से होते पीएससी मंझनपुर पहुँच कर रैली का समापन किया गया रैली में आशा, संगिनी नगर पालिका मंझनपुर के छिडकाव कर्मी मलेरिया विभाग के कर्मी, नगर पालिका परिषद्, प्रचार प्रसार वाहन एवं सैनिटाइजर वाहन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्वास्थ्य कर्मी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

संयुक्त रैली में माइकिंग के जरिये अभियान की जानकारी देना , आशा एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्लोगन लिखी तख्तियां तथा बैनर पम्पलेट, पोस्टर द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के विषय में लोगों को जागरूक किया गया | पीएससी मंझनपुर में उपस्थित आशा, संगिनी, नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई एवं छिडकाव कर्मियों तथा समस्त स्टाफ के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण पटेल ने कर्मियों के साथ जागरूकता बैठक की | इस मौके पर संचारी रोग के नियंत्रण दस्तक अभियान के लिए शपथ भी ली गई। रैली में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ के प्रतिनिधि मौजूद रहे

सीएमओ डॉ. के सी राय ने बताया कि जिले विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया हैं । साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 30 तक अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा।

कुपोषित भी होंगे चिन्हित

अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची ए.एन.एम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।

अन्य विभाग भी करेंगे मदद

जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने भी किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के बीएसए ग्राउंड में और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक ने फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी समय फिरोजाबाद में रहस्यमई और डेंगू बुखार से कई नौनिहालों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से बचने के दृष्टिगत उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यालय पर विशेष संचारी रोग अभियान को हरी झंडी दिखाई।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

हिंदू कर्मचारी का जबरन धर्मांतरण कर बनाया गया ईसाई, मामला दर्ज

MahaKumbh 2025: गुप्त नवरात्रि में माता शीतला पूजन, अन्न क्षेत्र और निःशुल्क चिकित्सा सेवा का भव्य आयोजन