31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

 कौशाम्बी : जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण /दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया । अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए मंझनपुर पीएचसी तक गई | अभियान के सफल क्रियावान के लिए मंझनपुर में विभागीय कर्मियों ने संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया ।

रैली में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के प्रचार-प्रसार वाहन, कर्मचारी स्प्रेपम्प मशीन आदि के साथ माइकिंग के जरिये लोगों को विशेष संचारी रोग व दस्तक अभियान के बारे में जागरूक किया | रैली में मलेरिया विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की आशा ने हाथों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता तख्ती व नारों के साथ लोगों  को जागरूक किया |

रैली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के स्टेट नोडल डॉ. एम.के सिंह, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीएमओ अनुपमा मिश्रा, मलेरिया विभाग के समस्त स्वास्थ्य कर्मी, डब्लू.एच.ओ, यूनिसेफ, के प्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के.सी राय ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 31 जुलाई चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 16 से 31 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और लक्षित व्यक्ति  जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित भी किया जाएगा।

डॉ. अरुण पटेल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मंझनपुर ने कार्यक्रम उपरांत आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आशा कार्य करे, आशा विभाग की मजबूत कड़ी हैं और उनकी संवेदनशीलता बहुत आवश्यक हैं | उन्होंने सभी को शपथ दिलाते हुए संचारी रोगों के प्रति जागरूक व सवेदनशील बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई |

दस्तक अभियान के तहत कुपोषित भी होंगे चिन्हित

जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 11 सम्बंधित विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से दिए गये दायित्यों का निर्वहन करते हुए साफ़-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान  को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे | इसमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज / ग्राम्य विकास, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण / समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई, तथा सूचना विभाग शामिल हैं | इन विभागों को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वह संचारी रोगों की रोकथाम में मदद करें। इस दौरान साफ-सफाई एवं कोविड-19 को लेकर मास्क और उचित दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा समेत 11 विभागों की मदद से अभियान को सफल बनाया जाएगा। अभियान के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूल रैली, एस.एम.सी बैठक, शौचालय निर्माण प्रभात फेरी, ग्राम बैठक, नालियों की सफाई, फोंगिंग  कुपोषित बच्चों को एन.आर.सी को संदर्भित करना और सूकर पलकों व चूहों संबंधित बैठकें होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

हिंदू कर्मचारी का जबरन धर्मांतरण कर बनाया गया ईसाई, मामला दर्ज

MahaKumbh 2025: गुप्त नवरात्रि में माता शीतला पूजन, अन्न क्षेत्र और निःशुल्क चिकित्सा सेवा का भव्य आयोजन