Posts

दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों को नहीं मिली नियुक्ति,  लखनऊ में शुरू हुआ प्रदर्शन

Image
   शहीद व दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने किया लखनऊ में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन। जानिए सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने नियुक्ति को लेकर सरकार के सामने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की अपनी राय।                                                                                                                                           प्रेस विज्ञप्ति उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सूचना/विज्ञप्ति संख्या: पीआरपीबी – एक-1-मृ० आ०( 17)/2019 दि० -अक्टूबर 11, 2019 मृतक आश्रित (नयी नियमावली से आच्छादित) 456 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर मात्र 29 पद पर भर्ती प्रचलित कर दी गयी । और जब पुलिस ...

कोरोना कॉल में बच्चों को गलत हाथों में जाने से बचाएं – जी पी श्रीवास्तव

Image
  प्रयागराज: कोरोना काल में दिहाड़ी मजदूरों व कमजोर वर्ग के परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं | इसका सीधा असर उनके बच्चों पर भी पड़ सकता है । ऐसे बच्चे, परिवार की मर्जी या नादानी में घर से पलायन कर सकते हैं । आपकी जरा सी सतर्कता ऐसे बच्चों के बिगड़ते भविष्य को सुधार सकती है । ऐसे बच्चों की जानकारी श्रम विभाग के ‘पेंसिल’ पोर्टल पर या चाइल्ड लाइन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है । बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण पहली प्राथमिकता - चाइल्ड लाइन के निदेशक जी पी श्रीवास्तव का कहना है- '' बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।” कोरोना काल में बच्चों को शहर का चकाचौंध बाल-श्रम की ओर आसानी से आकर्षित कर सकता है । कानूनन 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी रूप में काम पर नहीं रखा जा सकता है । इसलिए अपने आस-पास हो रहे बाल श्रम की शिकायत कर बच्चों को मुक्त कराएं। वह कहते हैं - बच्चों का बचपन बचाने में समाज की अहम ज़िम्मेदारी है । जब भी असामान्य स्थिति में कोई बच्चा मंदिर व मस्जिद के बाहर, रेलवे स्टेशन व बस डिपो के आस-पास या कहीं भी घूमता - टहलता या बाल मजदूरी करता दिखे...

जिले में खुशहाल परिवार दिवस का हुआ आयोजन

Image
  प्रयागराज- जिले के सभी सामुदायिक व शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में वृहद स्तर पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए और परिवार नियोजन पर लोगों को परामर्श दिया गया। सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। समुदाय में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम में लक्षित दम्पत्तियों को परिवार नियोजन से जुड़ी बातों पर जागरूक किया गयाI सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय के निर्देशानुसार खुशहाल परिवार दिवस के वृहद आयोजन और पर्यवेक्षण के लिए सभी केन्द्रों के पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से नव विवाहित दम्पत्ति, जटिल गर्भावस्था की प्रसूताएँ तथा तीन या तीन से अधिक बच्चों वाले योग्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के साधनों से जोड़ना है। परिवार कल्याण नोडल व ए.सी.एम.ओ. डॉ. सत्येन राय ने बताया कि कार्यक्रम से पहले ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया गया है जिनमें गर्भावस्था...

बच्चों के पोषण स्तर के सुधार के लिए शुरू हुआ वजन सप्ताह

Image
  कौशांबी  : जनपद में से पोषण स्तर में सुधार करने हेतु कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए वजन सप्ताह मनाया जा रहा है | देश को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नौनिहालों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान दिया है, जिला कार्यक्रम अधिकारी. सुरेश गुप्ता ने बताया की शासन के दिशा निर्देश के अनुसार जनपद में वजन सप्ताह मनाया जा रहा हैं वजन सप्ताह के अंतर्गत कुपोषण की सबसे गंभीर श्रेणी में सैम, मैम बच्चों को चिन्हित कर चिकित्सीय उपचार, परामर्श और उचित निर्देशन पोषित करना यही हमारा उदेश्य है | जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सभी केंद्रों पर वजन सप्ताह 24 जून तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कोविड गतिविधियों में आंगनवाड़ी की व्यस्तता होने के कारण उनकी कार्य योजना में समन्वय स्थापित कर अलग-अलग दिन जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वजन सप्ताह मनाया जा रहा हैं । उन्होंने बताया कि संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम" 17 जून से 2 अक्टूबर के मध्य जनपद में " नाम से यह अभियान चलाया जा रहा है | जिसमे पहले में वजन सप्ताह, गर्भवती पोषण, शिशु स्तनपान...

टीकाकरण गति बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि आ रहे आगे

Image
  कौशांबी: कोरोना की दूसरी लहर ने जनजीवन को हिला कर रख दिया हैं और बड़े प्रयास के बाद अब जिले में जिस तरह से कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पाया जा रहा है, यह कहीं न कहीं जनपदवासियों में इस वायरस से लड़ने में उनकी जागरूकता का ही परिणाम है| ऐसे में अब और भी जरुरी हो गया है, कि यह संक्रमण दोबारा जिले में न फैलने दिया जाएँ | जिसके लिए जनपदवासियों के सहयोग बहुत जरुरी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एन चतुर्वेदी ने कहा कि अगर हमें कोरोना को हराना है तो अपना और अपने सगे सम्बन्धियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर टीका लगवाना होगा |उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक टीकाकरण किया जा सके इसके लिए गाँव-गाँव जाकर शिविर का आयोजन कर टीकाकरण किया जा रहा हैं | इसी क्रम में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 14164 लोगों का कोरोना से बचने के लिए प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। और 45 वर्ष से ऊपर 78337 लोगों का प्रथम डोज एवं 13266 का द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया | जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हिन्द प्रकाश मणि ने कोरोना टीकाकरण के बाद होने वाली समस्याओं को लेकर कहा है कि टीकाकरण ...

टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’

Image
  प्रयागराज : कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है । इसी के तहत अब अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी है । इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जायेगी जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है, जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा । इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल /महिला मंगल दल का भी सहयोग लिया जाएगा । समुदाय के सहयोग से ही प्रदेश में अगले महीने (जुलाई) से हर रोज 10 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है । प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ़्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रतीत होता है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा । अब अगले महीने से और अधिक ध्यान देने के साथ विस्तृत कार्ययोजना बनाने की जरूरत है ताकि हर दिन 10 लाख के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके । इसक...

कोविड प्रभावित बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए धर्म गुरु आये आगे

Image
  प्रयागराज : कोविड 19 से प्रभावित बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए विभिन्न धर्म गुरुओं ने जनता से अपील की है। शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ द्वारा आयोजित धर्म गुरु सम्मेलन में धर्म गुरुओं ने कहा कि कोविड प्रभावित बच्चों के बचपन को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना होगा। धर्म गुरुओं ने बच्चों को बाल श्रम से बचाने पर भी ज़ोर दिया। यूनिसेफ उत्तर प्रदेश की चीफ ऑफ़ फील्ड ऑफिस रूथ लीयनो ने कहा, “कोविड महामारी में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आदि सब कुछ प्रभावित हुआ है और जिन बच्चों ने महामारी के कारण अपने माता - पिता दोनों अथवा किसी एक को खोया है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण है। ऐसे बच्चों को विशेष देखभाल एवं स्नेह की आवश्यकता है”। उन्होंने धर्म गुरुओं से टीकाकरण को भी बढ़ावा देने का अनुरोध किया ताकि कोविड 19 से होने वाली मृत्यु कम हों और जल्द ही स्थितियाँ सामान्य हो सकें। महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक, मनोज कुमार राय ने कहा,“कोविड प्रभावित बच्चों के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की गई है।...