Posts

टीबी सप्रू चिकित्सालय को कायाकल्प की उम्मीद, असेसमेंट पूरा

Image
  प्रयागराज : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का असेसमेंट किया गया। भारत सरकार की ओर से भेजे गए जाँचकर्ता के तौर पर डॉ॰ एएस त्रिपाठी, डॉ॰ आशुतोष व डॉ॰ धर्मेंद्र पाठक रहे। इन्होने चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मानकों की जांच की व चिकित्सालय की विशेष व्यवस्था व उपलब्धि की प्रसंशा भी की। ए.सी.एम.ओ. डॉ॰ सत्येन राय ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत टीबी सप्रू चिकित्सालय का असेसमेंट आज पूरा हो चुका है। जहां शासन की ओर से आए विशेषज्ञों ने चिकित्सालय क्षेत्र में भ्रमण किया व व्यवस्था के मानकों पर निरीक्षण किया। अब 30 अक्टूबर को असेसमेंट हेतु जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) जाएगी शासन की टीम। जनपद के दोनों चिकित्सालयों का कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए चयन होना तय माना जा रहा है। एंक्वास हासिल करने हेतु चिकित्सालयों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों को अपने केन्द्र पर स्थापित करना पड़ता है। एन्क्वास अवार्ड के लिए विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सालयों के लिए तीन स्तरों पर मानक निर्धारित हैं। को...

 डेंगू के अन्डे 10 माह तक निष्क्रिय अवस्था में भी रहते हैं जिंदा

Image
  कौशाम्बी : जनपद में डेंगू के बुखार से रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 28 अक्टूबर तक डेंगू के 27 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मरीजों का सैम्पल लेकर मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे जा रहे हैं। इसमें से 14 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस वाले मरीजों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग का जिला मलेरिया कार्यालय अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग व सोर्स रिडक्शन डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कर रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जल जमाव से डेंगू के मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। डेंगू मच्छर की पहचान- चीते जैसी धारियां डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से काफी अलग होता है। यह बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता इसे एडीज मच्छर के नाम से जानते हैं। यह दिखने में सामान्य मच्छरों से थोड़ा होता है। इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां बनी होती है। यह दिन में खासकर सुबह के वक्त काटते हैं। इसके काटने के करीब 3-5 दिनों के भीतर मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल चंद्र रा...

अब रात्रि 10 बजे तक होगा कोविड टीकाकरण

Image
  प्रयागराज : जनपद वासियों के लिए खुशखबरी अब रात दस बजे तक किया जायेगा कोविड रोधी टीकाकरण | जनपद के तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में अब कोरोना रोधी टीकाकरण के समय में और विस्तार किया जा रहा है। एक नंवबर से अब इस टीकाकरण केंद्र के समय में बदलाव कर दिया जाएगा । यहां सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक कोविड रोधी टीका लगवाया जा सकता है। समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य है कि जो लोग दिन भर व्यवस्ता ( नौकरी, कामगार मजदूर) अपने रोजमर्रा के काम के चलते अभी तक टीका नहीं लगवा सके हैं वह अब सुबह और शाम टीकाकरण केंद्रों पर जाकर आसानी से कोविड रोधी टीका लगवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नानक सरन ने बताया कि तेज बहादुर सप्रू बेली के अधीक्षक को इस संबंध पत्र भेज दिया गया है। अभी तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण सत्र संचालित होता था। लेकिन एक नवम्बर से सुबह 8 बजे से रात्रि 10 तक किया जायेगा | दो शिफ्टों में चलेगा टीकाकरण सत्र जिला प्रतिरक्षण डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि बेली के टीकाकरण केंद्र पर दो शिफ्टों में टीम द्वारा कार्यक्रम संचालित किया जायेगा । एक शिफ्ट सुबह आठ बजे शाम तीन बजे तक दू...
Image
प्रयागराज : भारत सरकार की ओर से देश के प्रत्येक राज्य के जनपदों में जिला स्तरीय चिकित्सालयों में कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत असेसमेंट किया जा रहा है। बीते दिन शुक्रवार को जनपद के टीबी सप्रू अस्पताल का असेसमेंट किया गया है। आज शनिवार को संबन्धित योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय डफरिन का असेसमेंट किया गया है। भारत सरकार की ओर से भेजे गए जाँचकर्ता डॉ॰ एएस त्रिपाठी, डॉ॰ आशुतोष व डॉ॰ धर्मेंद्र कुमार पाठक के निरीक्षण से यह असेसमेंट पूरा हुआ। कायाकल्प की रेस में बढ़ी उपलब्धि की संभावना योजना के मानक को परखने के लिए जांचकर्ताओं ने डफरिन अस्पताल परिसर में संबन्धित विभागों का निरीक्षण किया। परिणाम की बात करें तो डफरिन योजना के मानकों पर फिट बैठता दिख रहा है। क्योंकि जांचकर्ताओं ने चिकित्सालय की विशेष व्यवस्था व उपलब्धियों की प्रसंशा की। इसलिए यह माना जा रहा है कि कायाकल्प अवार्ड योजना के असेसमेंट के बाद जनपद का चिकित्सालय डफरिन कायाकल्प व टीबी सप्रू एंक्वास अपने नाम कर सकते हैं। ए.सी.एम.ओ. डॉ॰ सत्येन राय ने बताया कि आज डफरिन का असेसमेंट पूरा हो गया है। शासन की ओर से आए जांचकर्ताओं ने यह...

जीका वायरस के सोर्स की पहचान के लिए सर्वे टीम लगीं

Image
  कानपुर ।   मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जिले में सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है । डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रों में बुखार के रोगियों की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य कैंप, लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग और सोर्स रिडक्शन कार्यवाही के साथ ही समुदाय को जागरूक भी कर रही है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि जिले में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए आवश्यक सभी कार्य किये जा रहे हैं । जिले में 26 अक्टूबर तक डेंगू के 452 मामले सामने आये हैं, इसमें से 406 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं और एक्टिव केस वाले मरीजों का उपचार चल रहा है । डेंगू व अन्य मच्छर जनित रोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन स्वास्थ्य कैंप लगाकर सैम्पल लेकर उर्सला तथा मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि ज़ीका वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है जिसके लिए 70 टीमें और सोर्स रिडक्शन के लिए 20 टीमें भी लगाई गई हैं । जिला मलेरिया अधिकारी ए.के.सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों, खासकर जिनमें डेंगू ...

प्रयागराज में पत्रकारों की आवाज को सशक्त करेगा उपजा

Image
  न्यूज़डेस्क/कंप्यूटर  जगत प्रयागराज: जनपद में उपजा की पहली बैठक गुरुवार को चंद्र शेखर आजाद पार्क में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों को उनकी सक्रियता के आधार पर मुख्य ज़िम्मेदारी सौपी गए। इस बैठक का आयोजन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के जिला संयोजक आनंद ओझा के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि उपजा प्रदेश कोषाध्यक्ष बालमुकुंद त्रिपाठी रहे। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों की चर्चा सभा हुई। इसमें पत्रकारों की वर्तमान स्थिति में आर्थिक एवं कोरोनाकाल के बाद पत्रकारों के जीवन पर पड़े प्रभावों के निराकरण पर बात हुई। बैठक के मुख्य अतिथि उपजा प्रदेश कोषाध्यक्ष बालमुकुंद त्रिपाठी ने पत्रकारों की स्वतन्त्रता एवं सुरक्षा को आर्थिक, सामाजिक एवं नैतिक तौर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से पत्रकारजनों को संगठन से जुडने की अपील की। बैठक में संगठन के जिला संयोजक आनंद ओझा ने कहा कि "कोई भी पत्रकार चाहे वह पत्रकारिता के किसी बड़े घराने (संस्थान) से संबंध रखता हो या जनपद के लोकल अखबार, वेब समाचार या यूट्बयूब चैनल से हो या वह स्वतंत्र पत्रकार हो, सभी पत्रकारों के साथ शासन-प्रश...

त्योहारों के मौसम में कोरोना प्रोटोकाल का खाश रखे ख्याल

Image
  प्रयागराज : त्योहारों का मौसम शुरू हो गया हैं और दूसरी ओर वैश्विक महामारी कोरोना ने मानवीय जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डाला है। बीते वर्ष कोरोना महामारी के अनुभव से हमें सीख लेने की जरूरत है। अहतियात रखे और लापरवाही न करें। सभी अपने सुहाग की सलामती के लिए 24 अक्टूबर रविवार) के दिन महिलाएं करवाचौथ का निर्जला उपवास रहेंगी। निर्जला उपवास के कारण महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता का कम होना तय है। ऐसे कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति पर कोरोना का असर तेज होता है। इस दिन महिलाएं आत्म संयम बरतें व घर से बाहर न निकलें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि करवाचौथ का निर्जला उपवास बेहद कठिन प्रक्रिया है। आस्था से जुड़े होने के नाते हर सुहागन के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस करवाचौथ पर अहतियात की साझेदारी व कोरोना प्रोटोकॉल की समझदारी व जागरूकता पूरे परिवार को संक्रमण से बचा सकती है। इसलिए त्योहार के एक दिन पहले पूजा व घर के सभी आवश्यक सामान की खरीददारी कर लें। बाजार जाते वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह ढककर रखें। दुकान में प्रवेश करते व निकल...