Posts

कौशाम्बी :मिशन इन्द्रधनुष -4.0 की तैयारी शुरू

Image
कौशाम्बी। नियमित टीकाकरण से छूट गए शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चों और गर्भवती को टीडी के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए विशेष अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 (आईएमआई-4.0) चलाया जाएगा । यह अभियान जनपद में सात मार्च से शुरू होगा तथा तीन चरणों में संचालित होगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.सी राय ने बताया- कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन एवं अन्य कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश शासन से मिले हैं। उन्होंने बताया- सघन मिशन इंद्रधनुष की गतिविधियां संचालित किये जाने के लिए शासन से तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि ने बताया- तीन चरणों में चलने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 का प्रथम चरण सात मार्च से शुरू होगा। इसका द्वितीय चरण चार अप्रैल और तृतीय चरण दो मई से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के कारण 10 मार्च को टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित रहेगा। उन्होंने बताया सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 के लिए संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए शासन से दिनांक निर्धारित कर दी गयी हैं। 18 फरवरी को राज्य स...

गुरु नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिजाब पर लगा प्रतिबंध

Image
  वाराणसी   : शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड का पालन न करने वाले विद्यालय मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है। इस बीच प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिवपुर स्थित गुरु नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल में ड्रेस कोड का विवाद अब शांत होता दिख रहा है। आखिरकार स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला राठौर को स्कूल में हिजाब को प्रतिबंधित करना ही पड़ा। स्कूल में हिजाब को प्रतिबंधित करने के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले समाजसेवी हिमांशु चतुर्वेदी को न्यायालय ने भी जमानत दे दी है। जानिए क्या है पूरा मामला  ड्रेस कोड का उल्लंघन करते हुए गुरु नानक स्कूल में मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर आ रही थी। इसकी शिकायत स्कूल के छात्रों ने प्रधानाचार्या से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। छात्र इस सम्बद्ध में अपनी शिकायत लेकर सामाजसेवक हिमांशु चतुर्वेदी के पास गए। हिमांशु ने विद्यालय प्रधानाचार्या निर्मला राठौर से मुलाक़ात की व विद्यालय में हिजाब पहनकर छात्राओं के आने का लिखित जवाब मांगा। प्रधानाचार्या ने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। मजबूरन हिमांशु अपने कुछ साथियों के साथ धरने पर बैठ गए।...

गुरु नानक विद्यालय में सांप्रदायिक पहनावे का विरोध करने पर हिमांशु चतुर्वेदी को जेल

Image
  वाराणसी : कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद के बाद से ही हर शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात हो रही है। इसी के मद्देनजर उत्तर-प्रदेश के जनपद वाराणसी में शिवपुर स्थित गुरु नानक स्कूल में मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर आ रही थी। शिक्षण संस्थान में ड्रेस कोड का उल्लंघन करने एवं हिजाब पहनकर छात्राओं के स्कूल आने के विषय में इसकी शिकायत स्कूल के ही कुछ छात्रों ने प्रधानाचार्या निर्मला राठौर से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अंत में छात्र इस सम्बद्ध में अपनी शिकायत लेकर युवा सामाजसेवक हिमांशु चतुर्वेदी के पास गए। हिमांशु ने विद्यालय प्रधानाचार्या निर्मला राठौर से मुलाक़ात की व विद्यालय में हिजाब पहनकर छात्राओं के आने का लिखित जवाब मांगा। इस संवेदनशील विषय पर प्रधानाचार्या ने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। मजबूरन हिमांशु चतुर्वेदी अपने कुछ समाजसेवी साथियों के साथ विद्यालय परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए।   हिमांशु के धरने पर बैठते ही विद्यालय प्रशासन के हाथ–पैर फूलने लगे। शांतिपूर्ण चल रहे धरने की खबर कुछ ही घंटों में राष्ट्रीय मीडिया चैनल व डिजिटल प्लेटफॉर्म व सो...

खांसी व आवाज़ के नमूने से हो सकेगी टी.बी. की पहचान

Image
  सुलतानपुर । आज के समय में हर दिन एक नई तकनीक ईजाद हो रही है । यह तकनीक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कमाल दिखा रही है । इसी क्रम में संभावित क्षय या टी.बी. रोगी की पहचान के लिए भी नवीन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है । इसमें संभावित रोगी की आवाज़ के नमूने लेकर उससे टी.बी. की जांच की जा रही है । जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के. कन्नौजिया ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं । इसी क्रम में क्षय रोग की पहचान के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग भी किया जा रहा है । इसमें फील्डी नामक एप का इस्तेमाल कर संभावित टी.बी. रोगी की आवाज़ के नमूने लेकर जांच की जा रही हैं । आवाज़ के कई प्रकार के नमूने लेकर सभी को जाँचा जाता है । अभी इस तकनीक का ट्रायल किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि जिले में 60 से अधिक लोगों की आवाज़ का नमूना लिया गया है । क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक विवेक मिश्र ने बताया कि इस एप के माध्यम से आवाज़ का सैंपल लेने में कई अलग-अलग संभावित टी.बी. रोगी की आवाज़ के नमूने लिए गए हैं । इसमें - माइक्रोस्कोपी में पॉजिटिव पाए गए,...

जिले में कुष्ठ रोगियों की तादाद में आई कमी

Image
  सुलतानपुर । जिले में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान  रोग के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही कुष्ठ से ग्रसित रोगियों की पहचान भी की गई । इसके साथ ही यह भी खबर है कि अब जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आई है । कुष्ठ नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आर.के.कन्नौजिया ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सभी 2522 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था । सभी ने कुष्ठ रोग पर सन्देश और प्रश्नावली के माध्यम से अपने क्षेत्रों में घर-घर जा कर कुष्ठ रोगियों की पहचान की । उन्होंने बताया कि आयोजित पखवाड़े में चार नए कुष्ठ के मरीज़ चिन्हित किये गए हैं, जिनका उपचार भी शुरू हो गया है । वर्तमान में जिले में कुष्ठ के रोगियों की संख्या में कमी आई है । वर्ष 2021-22 में अब तक 40 रोगी चिन्हित किये गए थें । इनमें से 30 उपचार के बाद पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं ।  कुष्ठ के मरीजों की संख्या में कमी लाने में पहले से आयोजित होने वाले सघन कुष्ठ रोगी खोजी अभियान एवं नियमित निगरानी बहुत मददगार रहे हैं । कुष्ठ रोग टी.बी. रोग की भांति ही...

नंगे पाँव में चप्पल पाकर मासूमों के खिल उठे चेहरे

Image
  प्रयागराज  : घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए, निदा फ़ाज़ली जी की यह पंक्तियाँ तब सच साबित हो गईं जब मुफ़लसी के कारण नंगे पैर चलने वाले मासूम बच्चों के चेहरे नया चप्पल पाकर खुशी से खिल उठे। जनपद के मिंटो पार्क में स्माइल फ़ॉर आल संस्था ने जरूरतमन्द बच्चों के लिए चप्पल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कुल 101 बच्चों को चप्पल वितरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आस्था द्विवेदी उपस्थित रहीं। यह संस्था मलिन बस्तियों में शिक्षा से वंचित बच्चों का बचपन संवार रही है। 190 जरूरतमन्द बच्चों का विद्यालय में कराया दाखिला स्माइल फॉर ऑल के वाईस चीफ कोऑर्डिनेटर अमित पांडेय ने बताया कि ‘ठंड के मौसम में हम बच्चों के लिए कपड़ों और ऊनी वस्त्रों की व्यवस्था लगातार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज चप्पल वितरण किया गया। जिससे बच्चे नंगे पैर न रहें व उनके स्वास्थ्य को भी सुरक्षा मिले। हमने जनपद में 190 जरूरतमन्द बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया है। एसएफए की टीम द्वारा 89 बच्चों का आर्य कन्या इन्टर कॉलेज, मुट्ठीगंज 92 बच्चों का डॉ. कैलाशनाथ काटजू इन्टर...

प्रयागराज : मिशन इन्द्रधनुष -4.0 की तैयारी शुरू

Image
  प्रयागराज  । नियमित टीकाकरण से छूट गए शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चों और गर्भवती को टीडी के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए विशेष अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 (आईएमआई-4.0) चलाया जाएगा । यह अभियान जनपद में सात मार्च से शुरू होगा तथा तीन चरणों में संचालित होगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नानक सरन ने बताया- कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन एवं अन्य कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश शासन से मिले हैं। उन्होंने बताया- सघन मिशन इंद्रधनुष की गतिविधियां संचालित किये जाने के लिए शासन से तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया- तीन चरणों में चलने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 का प्रथम चरण सात मार्च से शुरू होगा। इसका द्वितीय चरण चार अप्रैल और तृतीय चरण दो मई से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के कारण 10 मार्च को टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित रहेगा। उन्होंने बताया सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 के लिए संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए शासन से दिनांक निर्धारित कर दी गयी हैं। 18 फरवरी को रा...