Posts

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, कलेक्ट्रेट परिसर से निकली गयी रैली रैली

Image
  कौशांबी :  जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सुरेश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया । जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से रैली प्रारंभ हुई रैली मंझनपुर चौराहे से होते पीएससी मंझनपुर पहुँच कर रैली का समापन किया गया रैली में आशा, संगिनी नगर पालिका मंझनपुर के छिडकाव कर्मी मलेरिया विभाग के कर्मी, नगर पालिका परिषद्, प्रचार प्रसार वाहन एवं सैनिटाइजर वाहन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्वास्थ्य कर्मी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे | संयुक्त रैली में माइकिंग के जरिये अभियान की जानकारी देना , आशा एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्लोगन लिखी तख्तियां तथा बैनर पम्पलेट, पोस्टर द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के विषय में लोगों को जागरूक किया गया | पीएससी मंझनपुर में उपस्थित आशा, संगिनी, नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई एवं छिडकाव कर्मियों तथा समस्त स्टाफ के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण पटेल ने कर्मियों के साथ जागरूकता बैठक की ...

सुल्तानपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शरुआत

Image
   सुल्तानपुर।   जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ । शहर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय से अभियान की शुरुआत की । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए । इस मौके पर सी.एम.ओ. ने सभी को संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी दिलाई । मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद सिंह ने दीप प्रज्वलन कर अभियान की शुरुआत की । उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक और चिकित्सक भगवान से कम नहीं होते । चिकित्सक यदि मरीज़ की बात ध्यान से सुन लेता है तो मरीज़ आधा ठीक हो जाता है । उन्होंने कहा कि कोविड काल में हम सभी ने देखा कि किस प्रकार हमारे स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों की सेवा की । इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी सम्मान के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि संचारी रोगों को ख़त्म करने के लिए सभी विभाग मिल कर कार्य करेंगे, इसके साथ ही वह स्वयं सभी सभासदों के साथ मिलकर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ घर-घर जा कर लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक करेंगे । इसके लिए सभी से बात करक...

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सी.डी.ओ. व सी.एम.ओ. ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Image
   सुल्तानपुर ।  संचारी रोग नियंत्रण अभियान शनिवार दो अप्रैल से शुरू हो रहा है । अभियान से पहले शुक्रवार को समुदाय को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सी.डी.ओ. अतुल वत्स और सी.एम.ओ. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की । शुक्रवार को आयोजित रैली में 2 अप्रैल से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 4 अप्रैल से शुरू को रहे मिशन इन्द्रधनुष के दूसरे चरण को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया । जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर डाकखाना चौराहे से होते हुए लाल डिग्गी और पंथ स्टेडियम व सुपर मार्किट होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर वापस आई । सी.डी.ओ. अतुल वत्स ने कहा कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से हम संचारी रोगों पर काबू पा सकते हैं । अभियान की सफलता के लिए समुदाय का सहयोग भी आवश्यक है । आशा है कि हम सभी मिल कर अभियान में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे । सी.एम.ओ. डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जागरूकता रैली का म...

संचारी रोगों पर नियंत्रण आज से जागरूक

Image
  सुल्तानपुर   । संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान दो अप्रैल से शुरू होगा । अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा । इसके साथ ही अभियान में नगर पलिया , नगर पंचायत, बाल विकास सेवा, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि, मत्स्य, पशुपालन और दिव्यांग कल्याण विभाग के साथ ही अन्य कई विभाग सहयोग करेंगे । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने दी । डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के बेहतर परिणाम के लिए सभी विभागों को अवगत कराया जा चुका है । इसके साथ ही सभी ब्लॉक में माइक्रोप्लान के आधार पर अभियान चलाया जायेगा । अभियान में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण भी पहले ही कराया जा चुका है । उन्होंने कहा कि अभियान में मुख्य रूप से गन्दगी व  जलभराव वाली जगहों की साफ़ सफाई करना, जमें पानी और नालियों में लार्वा नाशक का छिड़काव और समुदाय में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता पर फोकस किया जायेगा । जिला मलेरिया अधिकारी श्री बंशी लाल ने बताया कि 15 अप्रैल से दस्तक अभियान भी शुरू किया जायेगा । आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जा जाएँगी और...

खून की कमी से बच्चों व किशोरियों को बचाने के लिए आयोजित हुआ कैंप

Image
  सुल्तानपुर । बच्चों और किशोरियों को खून की कमी से बचाने के लिए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया ।स्वास्थ्य विभाग और आई.सी.डी.एस. विभाग के सहयोग से आयोजित कैंप में बच्चों और किशोर-किशोरियों व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां और परामर्श दिया गया । राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत काशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि खून की कमी या अनीमिया पोषण की कमी से होता है । इसलिए आवश्यक है कि अनीमिया का समय से पता चले ताकि उचित पोषण और आवश्यक दवाओं से खून की कमी को दूर किया जा सके । अनीमिया किसी भी आयु में हो सकता है, खासकर किशोरावस्था और गर्भावस्था में इसपर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है । अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर विकास यादव ने बताया कि नोडल एन.यू.एच.एम. एवं सी.डी.पी.ओ. अर्बन के तत्वाधान में कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 26 गर्भवती महिलाओं, 34 बच्चों और 35 किशोर-किशोरियों को अनीमिया के बारे में विस्तार से बताया गया । इसके साथ ही आवश्यक दवाईयां और पोषाहार भी वि...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु समन्वय समिति की हुई बैठक

Image
  कौशांबी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में 31 मार्च को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की द्वितीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ केसी राय ने की व बैठक में राज्य कार्यक्रम अधिकारी वेक्टर बोर्न के संयुक्त निदेशक डॉ॰ विकास सिंघल भी मौजूद रहे। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डीपीएम, डीएमसी, यूनिसेफ, डबल्यूएचओ के प्रतिनिधि के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के तौर पर करेगा कार्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ केसी राय ने बताया कि जनपद में संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण प्राप्त करने हेतु जनपद के 11 विभिन्न विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग से अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण प्राप्त करने हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु नोडल विभाग के तौर पर कार्य करेगा। अभियान का वृहद् स्तर पर सभी ब्लॉक में प्रचार-प्रसार किया जायेगा । उन्होने बताया कि अभियान के अंतर्गत आशा, आंगनवाड़ी व संगिनी कार्यकर्ता घर...

मेरठ लिटेररी फेस्ट में पुस्तक विमोचन व साहित्य लेखन के साथ पठन पाठन पर हुई चर्चा

Image
  समाचार डेस्क : तीन दिवसीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल(March 26 मार्च 28) में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवीन्द्र प्रताप सिंह की पुस्तक " कोरोना और आम आदमी की कविता " का विमोचन हुआ। जहां एक ओर प्रोफेसर रविंद्र प्रताप सिंह की पुस्तक के इस संकलन में महामारी ,समाज और संस्कृति पर केंद्रित कविताएं जीवन के विविध पक्षों पर दार्शनिक विश्लेषण प्रस्तुत करती नजर आई वहीं मेरठ विश्व विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विकास शर्मा की पुस्तकों का भी विमोचन हुआ। उनके द्वारा लिखी पुस्तकों "आई ए एस टुडे", "मेडिसिन: लाइट एंड ट्विलाइट", "राह के पत्थर", "४९८ए" पर चर्चा भी हुई। फेस्टिवल में एक खास सत्र डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय, लखनऊ की शिक्षिका डॉ अलका सिंह की पुस्तक "कलर्स ऑफ़ ब्लड" के सन्दर्भ में "लिट्रेचर विद ए कॉस" पर हुआ। शुरुआती सत्र का आरंभ मेरठ विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो संगीता शुक्ला एवं उप कुलपति प्रो वाई विमला ने किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इस लिटरेरी...