Posts

“ तम्बाकू : पर्यावरण को खतरा ” थीम पर मनाया जा रहा कार्यक्रम

Image
  प्रयागराज : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत तम्बाकू नियंत्रण माह को तम्बाकू निषेध जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा हैं। 15 मई से चल रहा कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा। इसके अंतर्गत विभन्न जागरूकता कार्यक्रम (रैली,चित्रकला परियोगिता,नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद, स्लोगन,भाषण, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिले के स्कूल, कालेज व सभी ब्लाको में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नोडल एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पाण्डेय ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गवांते हैं | जो क्षय रोग, एड्स एवं मलेरिया से होने वाली मौतों से अधिक है। इसलिए इस भीषण त्रासदी को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाना होगा | यह हमारे आपके जीवन के लिए मीठे जहर के समान है इसको अभी नहीं छोड़ा तो यह आपका जीवन छीन लेगा | नोडल एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पाण्डेय ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गवांते हैं | जो क्षय रोग,...

अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप मनेगा वीएचएनडी

Image
प्रयागराज  । जनपद में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मनाया जाने वाला ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक व प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।  अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि छाया गोली एक नॉन हार्मोनल दवा है। महिलाएं इसका प्रयोग गर्भ निरोध के लिए करती हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए टीकाकरण, पोषण एवं परिवार नियोजन के सभी साधनों के प्रति लोगों को जानकारी देकर उनके उपयोग पर बल देने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मनाए जाने वाले ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में अब गर्भ निरोधक छाया गोली को जोड़ते हुए इसे छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से आयोजित होने वाला ग्राम...

गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

  सुल्तानपुर । गैर संचारी रोगों से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान के लिए जिले में अभियान चलाया जायेगा । इसके तहत एक से 30 जून तक जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में कार्यरत सभी उपकेन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 30 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों एवं महिलाओं की स्क्रीनिंग की जाएगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में उपकेंद्रों, प्राथमिक औरशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में सुदृढ़ीकृत किया जा रहा है । इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से दी जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में गैर संचारी रोगों की प्राथमिक जांच एवं आवश्यकतानुसार संदर्भन प्रमुख है । इसी क्रम में एक से 30 जून तक सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर व्यापक अभियान चलाकर 30 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिलाओं की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आर.सी.एच. के नोडल अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने कहा कि अभियान के तहत गैर संचारी रोग- मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर (मुख एवं स्तन कैंसर) की स्क्रीनिंग ...

गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित हुई आयुष्मान योजना

Image
कौशांबी : आयुष्मान भारत योजना की मदद से पाँच लाख रुपए तक का गुणवत्ता युक्त मुफ्त इलाज लाभार्थी का परिवार प्रतिवर्ष करा सकता है। आयुष्मान भारत योजना से अबद्ध जनपद में कुल 17 अस्पताल हैं। इनमें 8 सरकारी व 9 निजी हैं। इन अस्पतालों के माध्यम से अब तक  पाँच करोड़ साठ लाख पंद्रह हज़ार छः सौ चौतीस रुपए (56015634) तक का निःशुल्क इलाज लाभार्थियों का हुआ है। इलाज की इस राशि का भुगतान शासन द्वारा संबन्धित अस्पतालों को किया जा  चुका है। जनपद के पाँच हज़ार एक सौ तीन (5103) लोग इलाज के माध्यम से योजना का लाभ ले चुके हैं। इनमें उन लाभार्थियों की बड़ी संख्या है जो जानलेवा बीमारियों का सामना कर रहे थे। यह योजना गरीब परिवार के लिए संजीवनी साबित हुयी है।  आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ॰ ओम त्रिपाठी ने बताया कि विभाग निरंतर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रयास में लगा हुआ है। इस उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार कैंप व अन्य माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में सात लाख ज्यारह हजार नौ सौ उनचास (7,11,949) लोग आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थी हैं। इनमें से एक लाख बासठ हज़ार चा...

पोषण पाठशाला” आज, स्तनपान और पोषण पर मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी

Image
  सुल्तानपुर । समेकित बाल विकास सेवा (आई.सी.डी.एस.) की ओर से दी जा रही विभागीय सेवाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा, कुपोषण प्रबंधन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर समुदाय और लाभार्थियों को जागरूक किया जायेगा । इसके लिए दिनांक 26 मई 2022 को अपरान्ह 12:00 से 02:00 बजे के मध्य प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ.प्र. शासन, लखनऊ की अध्यक्षता में ‘‘पोषण पाठशाला” अयोजित की जा रही है । इस कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘‘शीघ्र स्तनपान - केवल स्तनपान” है। इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के साथ ही विषय विशेषज्ञ थीम की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में चर्चा करने के साथ ही वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से लाभार्थियों एवं समुदाय द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी देंगे। कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट भी किया जायेगा, जिसका वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है । इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थीं व आम जन-मानस सीधे जुड़ सकता है । प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के.राव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि समस्त मुख्य सेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं स्वास...

पंजाब नैशनल बैंक ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद

Image
  प्रयागराज  : गुरुवार को चाका ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंजाब नैशनल बैंक ने 25 टीबी मरीजों को गोद लिया व पोषाहार वितरित किया। पोषाहार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दीपक कुमार (मण्डल प्रमुख,पीएनबी) मौजूद रहे। पोषाहार किट पाकर टीबी मरीजों के चेहरे खुशी से खिल गए। पोषाहार किट में मूंगफली, चना, गुड़, सत्तू, गजक सहित कुछ सप्लीमेंट हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। पब्लिक प्राइवेट समन्वयक आशीष सिंह ने बताया कि आपसी समन्वय व सहयोग से हम सभी को मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाना है। पोषाहार वितरण कार्यक्रम में चाका ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक विभाग को टीबी मरीजों को गोद लिए जाने हेतु आदेशित किया गया है। इस समब्द्ध में आज चाका ब्लॉक में पंजाब नैशनल बैंक की शाखा ने 25 टीबी मरीजों को गोद लिया है। उन्होने टीबी मरीजों को इलाज के बारे में समझाया व उनसे कहा कि पोषाहार व नियमित दवा का सेवन ही मरीज को टीबी से बचा सकता है। इसलिए दवा को बीच में न छोड़ें। पोषाहार वितरण कार्यक्रम में टीबी मरीजों को दीपक कु...

तंबाकू का प्रयोग न करें व बच्चों को इसके प्रति जागरूक करें : नोडल

Image
  प्रयागराज : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज शिवकुटी स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क एक दिवसीय ओरल कैंसर जांच शिविर व वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ। जांच शिविर में चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टाफ के दांत व मुख की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया गया। हस्ताक्षर अभियान व जांच शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन के दिशानिर्देशन में सम्पन्न हुआ। नोडल एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पाण्डेय ने जांच शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गवांते हैं। जो क्षय रोग, एड्स एवं मलेरिया से होने वाली मौतों से अधिक है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां इस तंबाकू के खाने से बढ़ रही है। इसके लिए समाज को जागरूक करना होगा, इसमें हर वर्ग के लोगों के सहयोग की जरूरत है। इसकी शुरुवात हमें अपने ही घर से करनी होगी। परिजन खुद भी तंबाकू का प्रयोग न करें व बच्चों को इसके प्रति...