प्राथमिक विद्यालय पर मना राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
प्राथमिक विद्यालय पर मना राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रियांशु और लविश को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ नहीं खा पाएं कृमि मुक्ति की दवा तो मापअप राउंड में खा लें कौशांबी 20 जुलाई 2022 जिले में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी ने ब्लाक मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय बबुरा में प्रियांशु और लविश को कृमि मुक्ति की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह दवा 1 वर्ष से 19 वर्ष उम्र तक के सभी लोगों को खानी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज ने बताया कि जिले में आठ लाख बच्चों और किशोरों को कृमि मुक्ति की दवा यानि पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू हुआ है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों और पंजीकृत स्कूलों, ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और घुमन्तू लोगों को दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी कारण आज जो बच्चे दवा नहीं खा पाए हैं उनको मॉपअप राउंड में खिलाई जाएगी। जनपद में मॉपअप राउंड 25 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगा। शिक्षक, आं...