Posts

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले हर 15 दिन में ब्लड प्रेशर चेक कराएं

Image
प्रयागराज 29 सितंबर 2022 : विश्व हृदय दिवस पर जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर यह गतिविधियां  हृदय रोग की रोकथाम और प्रबंधन में सुधार पर खास तौर से केंद्रित रहीं। इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक कार्यालय (बेसिक शिक्षा परिषद) में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। शिविर में लोगों के वजन , ब्लडप्रेशर , डायबिटीज़ व मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर विशेषज्ञ , चिकित्सा अधिकारी एवं परामर्शदाता के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित लोगों की जांच कर उन्हें उपचार एवं परामर्श दिया गया।   नोडल अधिकारी एन.सी.डी सेल डॉ. राजेश सिंह ने जांच शिविर के आयोजन पर बताया कि विश्व हृदय दिवस की थीम के अनुरूप हृदय रोगों , उनके कारक व बचाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हर 15 दिन में ब्लड प्रेशर चेक कराएं। ब्लड प्रेशर का कंट्रोल में न होना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा ...

पवन गुप्ता फिर बने आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष

Image
  प्रयागराज : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में पवन भाई गुप्ता को पुनः  सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव  निरालानगर स्थित स्थानीय जेसी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में संगठन को विस्तार एवं मजबूती देंगे।इसके साथ ही पार्टी प्रदेश के आने वाले सभी चुनावों का पूरे दम-खम एवं मनोयोग से सामना करेगी। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले की ओर से एडवोकेट विद्याकांत शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया, उन्हीं के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। एड. श्री शर्मा ने बताया कि पवन भाई गुप्ता को आरपीआई का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक पवन भाई गुप्ता का नामांकन पत्र आया, जिन्हें समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी चुनाव में प्...

गोविंदपुर में सास, बेटा बहु सम्मेलन आयोजित

  गोविंदपुर में सास , बेटा बहु सम्मेलन आयोजित   आयोजन • सवालों का जवाब देकर पंकज गुप्ता रहे प्रथम , गुडिया दूसरे स्थान पर • परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को मजबूत करेगा यह सम्मेलन   प्रयागराज , 6 सितंबर 2022   परिवार नियोजन को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग विविध प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में मंगलवार को सास बेटा बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहले सास बहु सम्मेलन होते थे। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अब सास बहू बेटा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान दंपति को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई साधन के प्रयोग और उनके फायदे बताए गए।   कार्यक्रम में परिवार नियोजन साधनों का प्रयोग कर रहे दंपति व दूसरे बच्चे के जन्म में उचित अंतर रखने वाले दंपति से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ प्रियंका स्वरुप ने गर्भनिरोधक साधन से जुड़े बारह सवाल किए। सलोरी शुक्ला मार्केट के रहने वाले पंकज गुप्ता ने सभी बारह सवालों के सही जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी ...

फ़ाइलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

  फाइलेरिया मोरबिडिटी मैनेजमेंट पर हुई कार्यशाला फ़ाइलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित     कौशाम्बी  : फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में जनपद के अधीक्षक , बीसीपीएम एवं आशा को फ़ाइलेरिया के मरीजों की देखभाल व कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं डब्लूएचओ , पाथ , सीफार , पीसीआई के प्रतिनिधियों व स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विभाग की ओर से 20 फ़ाईलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट का वितरण किया गया।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ सुष्पेंद्र कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “ फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है और एक बार हो जाने के बाद यह ठीक नही होता है इसलिए बचाव ही एकमात्र उपाय है।   उन्होने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में जिला मलेरिया विभाग व सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से हम समुदाय में फाइलेरिया को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए युद्ध स्...

मातृ वंदना सप्ताह मनेगा सात सितम्बर तक

  कौशाम्बी :  जनपद में एक सितंबर से चल रहा मातृ वंदना सप्ताह इस बार उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सात सितंबर तक चलने वाले इसके सप्ताह तहत के तहत हर दिन विविध आयोजन किए जा रहे हैं। यह कहना है मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार का। डॉ. कुमार ने कहा कि सप्ताह के दौरान सभी पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाए। जनसामान्य तक ज्यादा से ज्यादा योजना का प्रचार-प्रसार हो और स्वास्थ्य ,  पोषण एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाए। इसके अलावा टीकाकरण के प्रति गर्भवती को विशेष तौर पर जागरूक किया जाए। हर पात्र लाभार्थी को अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।   सप्ताह के दौरान गर्भवती को उचित आराम व पोषण की जरूरत के बारे में समझाएं।  नियमित प्रसव पूर्व देखभाल की आवश्यकता बताएं। खासकर गर्भवती के पोषण का खास ख्याल रखा जाए। गर्भवती को यह भी बताया जाए कि संस्थागत प्रसव में ही मां-बच्चे की सुरक्षा निहित है और शिशु टीकाकरण बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।  योजना के सफल क्रियान्वयन व उसके उद्देश्यों के लिए पूरे सप्ताह ग्राम स...

झोलाछाप से न करवाएं अपने बुखार का इलाज

Image
प्रयागराज   :  अगर आपको किसी भी तरह का बुखार है तो आप मेडिकल स्टोर या झोलाछाप डॉक्टर से इलाज नहीं करावाएं बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लेकर दवा खाएं। बुखार में पेन किलर व एंटीबायोटिक के सेवन से प्लेटलेट्स तेजी से गिरती है। इस स्थिति में आपका साधारण बुखार आपको गंभीर अवस्था में पहुंचा सकता है। यह कहना है जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह का।  उन्होने बताया कि “पूर्व में ही हुई संचारी बैठक में जिला  अधिकारी ने जिले के  सभी दवाखाना (मेडिकल स्टोर) मालिकों को यह आदेशित किया था कि  कोई भी ड्रग स्टोर बिना चिकित्सक के पर्चे के दवाओं की बिक्री  न  करे। ऐसी सूचना मिलने पर उन पर कार्रवाई होगी।“       आनंद  सिंह ने   बताया कि  “  डेंगू व वायरल बुखार में दर्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए मरीज मेडिकल स्टोर या झोलाछाप डॉक्टर  से  पेन किलर व एंटीबायोटिक  ले लेते  हैं।  तथा  स्थिति खराब होने पर रोगी को हॉस्पिटल लाया जाता है। एंटीबायोटिक का असर खत्म करने में ही  2  दिन लग जाता है...

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित " बात करने से बात बनती है" की मुहिम को लोगों तक पहुंचाएं   :डॉ इशान्या राज   प्रयागराज :   10 सितंबर 2022 |   विश्वआत्महत्या रोकथाम दिवस परमोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय की नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ ईशान्या राज एवं मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट द्वारापीवीआर विनायक सिटी सेंटर में   एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l   मुहिम का शीर्षक रहा-"क्योंकि बात करने से बात बनती है" |   लोगों को अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने की जरुरत है , इसलिए झिझक को छोड़कर बात करें | कार्यक्रम के अंतर्गत पीवीआर के प्रांगण में   शिविर का आयोजन किया गया ,   जहां लीगल एक्सपर्ट मोहम्मद हसन जैदी , जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के जज एवं शालिनी सिविल जज हाई कोर्ट जैसे विशेषज्ञों द्वारा   मेंटल हेल्थ केयर   एक्ट , 2017 के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी |   डॉ इंदु कनौजिया अधीक्षक ,   मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय , डॉ पुष्पा पाल निर्देशिका एमजीएम हॉस्पिटल , झलवा डॉक्टर अनुराग...