कोरोना, डेंगू के बाद बच्चों में खसरा व रूबेला का बढ़ा खतरा, जल्द शुरू होगा अभियान
प्रयागराज , 1 4 दिसंबर 2022 :खसरा और रूबेला (एमआर) पर अगले वर्ष तक पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए नौ जनवरी से जनपद में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सभागार में गुरुवार को सीडीओ सिपु गिरि की अध्यक्षता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन के निर्देशन में जिला ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि सर्वेक्षण के लिए आशा-एएनएम को प्रशिक्षित किया जा चुका है।ब्लॉक स्तर पर भी टास्क फोर्स बनाकर कार्य योजना की तैयारियों पर ब्लॉक स्तरीय व जनपद स्तरीय कार्य समीक्षा बैठक हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ नानक सरन ने जनसमुदाय से अपील की है कि अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण जरूर कराएं। बच्चों का नियमित टीकाकरण पूरा हो जाने से उनके संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने की संभावना कम हो जाती है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विशेष टीकाकरण अभियान और इंद्रधनुष अभियान चलाकर नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया गया था। दोबारा से इस विशेष पखवाड़ा के माध्यम से शहर व ग्रामीण क्षेत्...