Posts

टीबी मरीजो का सही और पूरा इलाज- डॉ झा

टीबी चैंपियन क्षय रोग के को खत्म करने में होंगे शामिल   कौशाम्बी 18 जुलाई 2022:   भारत को टीबी रोग मुक्त बनाने में लगातार काम किया जा रहा हैं इसी क्रम में टीबी को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके टीबी चैंपियन अब टीबी रोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल होंगे। वह क्षय रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों को दवा खाने के बारे में जागरुक करेंगे और उनकी काउंसलिंग करेंगे ताकि मरीज बीच में हतास न हों दवा का कोर्स पूरा करे और जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।   जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एस.के झा ने बताया कि ऐसे 5 टीबी चैंपियन को चिन्हित किया गया है , जो अपने उपचार के दौरान पूर्ण रूप से सजग रहें हैं। नियमित दवाएं ली हैं और नियमित जांच कराई है। अब यह टीबी चैंपियन जिले में उपचार ले रहे सभी क्षय रोगियों को टीबी उपचार , नियमित दवा व नियमित जाँच के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं । वह क्षय रोगियों को बताएंगे कि टीबी से घबराने की जरूरत नहीं है , टीबी का उपचार पूरी तरह संभव है। नियमित दवा का सेवन , नियमित जाँच से उन्होंने टीबी को मात दी है। इसलिए सही से चिकित्सक की बातों का पालन करने और नि...

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज प्रथम को एंक्वास की उम्मीद

Image
 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज प्रथम को एंक्वास की उम्मीद प्रयागराज, 28 जुलाई 2022:  नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एंक्वास) के अंतर्गत गुरुवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज प्रथम का असेसमेंट किया गया है। जांच टीम की डॉ सविता व प्रोफेसर पोन्नमा ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवा के मानकों को परखा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन भी मौजूद रहे। यह असेस्मेंट शुक्रवार को पूरा होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ नानक सरन ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज प्रथम का असेसमेंट अभी चल रहा है। जांचकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र की चाक-चौबंद व्यवस्था एवं सुविधाओं को सराहा है। आज मानक के तहत चिकित्सालय के टीकाकरण विभाग, एनसीडी विभाग, संचारी रोग विभाग, मातृत्व स्वास्थ्य व फार्मेसी विभाग का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को छह अन्य विभागों का निरीक्षण किया जाना है। स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्थाएं मानक के तहत संतोषजनक हैं उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। एसीएमओ व इश्योरेंस क्वालिटी के नोडल डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि ...

मानसून शुरू, मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा रहे सावधान : सीएमओ

 मानसून शुरू, मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा रहे सावधान : सीएमओ  साफ़ सफाई का रखे खास ख्याल : जिला मलेरिया अधिकारी • डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही सुरक्षा • इलाज में मनमानी वसूली पर रहेगी नजर • मच्छरदानी का प्रयोग करें • आस-पास पानी न एकत्र होने दें  कौशाम्बी 27 जुलाई 2022: सावधान रहें, मानसून शुरू हो गया है। इससे जलजनित बीमारियां डेंगू व मलेरिया के फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता  सबसे बेहतर उपाय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को मलेरिया-डेंगू के प्रभाव व बचाव के विषय में जागरूक कर कर रही है ऐसा कहना हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार का | तैयारी पूरी, जांच व इलाज निःशुल्क जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने कहा कि पर मानसून की शुरुआत यानी डेंगू की शुरुआत मानी जाती है। इसलिए विभाग सचेत है, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए कार्य किया जा रहा है। इस बार जिले में अभी तक डेंगू के छह मामले मिले ...

विश्व जनसंख्या दिवस की तैयारी पूरी

Image
 विश्व जनसंख्या दिवस की तैयारी पूरी  11 जुलाई से होगा शुरू, दी जाएंगी परिवार कल्याण की सुविधा  कौशाम्बी :  विश्व  जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है | इस अवसर पर लोगों को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में जागरूक किया जाता है l इस बार विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर लक्षित दंपति को परिवार नियोजन क्यों जरुरी है के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार का l परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एच.पी मणि  ने बताया कि 11 जुलाई से आयोजित होने वाले परिवार नियोजन परामर्श दिवस को मनाने की तैयारियां चल रही हैं। l सभी सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने 11 जुलाई को परिवार नियोजन परामर्श एवं आशा के जरिये दंपति संपर्क पखवाड़ा व सेवा प्रदायगी पखवाड़ा में परिवार नियोजन सेवाओं से संबंधित सभी तैयारियां की जा रही हैं | आशाओं अपने क्षेत्र में परिवार नियो...

जिले में आज खिलाई जाएगी पेट से कीड़े निकालने की दवा

  कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों को लेकर हुई अंतर्विभागीय समन्वय बैठक   जिले में आज खिलाई जाएगी पेट से कीड़े निकालने की दवा   कृमि की दवा के सेवन से बढ़ेगी बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता: मुख्य विकास अधिकारी   •             खाली पेट न करें इस दवा का सेवन •             बच्चों को कभी खाली पेट स्कूल न भेजें •             एक से 19 वर्ष की लक्षित आबादी 2765627   प्रयागराज 19 जुलाई 2022 : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज 20 जुलाई को जिले में पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सिपू गिरी की अध्यक्षता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री डॉ॰ नानक सरन के नेतृत्व में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के सफल संचालन के लिए संबन्धित विभागों ...

परिवार नियोजन को लेकर लोगों में व्यवहार परिवर्तन की जरूरत : सीएमओ

Image
   परिवार नियोजन पखवाड़ा  11  जुलाई से सीएमओ सभागार में कार्य योजना पर हुई चर्चा आशा कार्यकर्ता  क्षेत्र के  योग्य दंपति की लिस्ट बना रही  :  एसीएमओ  (आरसीएच )   प्रयागराज 8 जुलाई 2022: परिवार नियोजन के प्रति समुदाय में जन-जागरूकता बढ़ाने के   लिए विश्व जनसंख्या दिवस के दिन  11  जुलाई से 24 जुलाई तक जनपद के सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर  ‘ परिवार नियोजन पखवाड़ा ’  का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए  सीएमओ सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ नानक सरन की अध्यक्षता में  कार्य-योजना  पर चर्चा हुई। डॉ नानक सरन ने परिवार नियोजन के लिए स्थायी व अस्थायी साधनो की  जन समुदाय  में स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए कहा।   उन्होने कहा कि  परिवार नियोजन को लेकर लोगों में व्यवहार परिवर्तन की जरूरत है। इस वर्ष  “ परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय ,  लिखो तरक्की का नया अध्याय ’  की थीम पर परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े का उद्देश्य पुरूष एवं महिला नसबंदी के प...

शुरू हुआ दस्‍तक अभियान संचारी रोगों पर लगेगा नियंत्रण

शुरू हुआ दस्‍तक अभियान संचारी रोगों पर लगेगा नियंत्रण माइक्रोप्लान हुआ तैयार , ब्लाकवार टीम हुई गठित घर-घर जाकर दस्‍तक देगी आशा-आंगनबाड़ी की टीम   प्रयागराज 16 जुलाई 2022: जनपद में दस्तक अभियान 16 जुलाई से शुरू हो गया है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने को लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। ब्लाकवार टीम गठित कर दी गयी है।   अभियान का नोडल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बनाया गया है।     जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.   आनंद सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत इंसेफेलाइटिस , मलेरिया , डेंगू , फाइलेरिया और चिकनगुनिया सहित विभिन्न संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए कार्य करेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए चार हज़ार छः सौ ( 4600) की संख्या में आशा आंगनबाड़ी व स्वास्थ्यकर्मी की टीम बनायी गयी है। जो घर-घर जाकर दस्‍तक देंगी। टीमें संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करेंगी। आवश्यकतानुसार मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी कराया जाएगा।   उन्होने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा-आंगनबाड़ी टीम एनआरसी और एसए...