Posts

यूपी में टैक्स, स्टार्ट-अप, बिजनेस रेजिस्ट्रेशन के लिए आ गया है एक समाधान: TaxBros

Image
लखनऊ. लखनऊ के गोमती नगर में मुख्यालय रखने वाली वित्तीय सेवा कंपनी टैक्सब्रोस ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की — जिससे उत्तर प्रदेश भर के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, रियल एस्टेट डेवलपर्स और एनजीओ के लिए बिज़नेस रजिस्ट्रेशन, टैक्सेशन, कम्प्लायंस और ग्रोथ एडवाइजरी का अनुभव बदलने का वादा किया गया है। यह लॉन्च लखनऊ के व्यापारिक समुदाय के लिए एक खास उत्साह भरे दौर में हो रहा है। जैसे-जैसे इस मौसम में शहर पर मॉनसून के बादल छाने लगे हैं, वैसे ही उद्यमशीलता के नए जोश की लहर भी उठ रही है — और टैक्सब्रोस खुद को इसके केंद्र में स्थापित कर रहा है, यह वादा करते हुए कि वह उत्तर प्रदेश की अगली पीढ़ी के संस्थापकों, निर्माताओं और परिवर्तनकर्ताओं का प्रतीक्षित वित्तीय साझेदार बनेगा। सामान्य, बॉट-संचालित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टलों से अलग, टैक्सब्रोस की नींव चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वकीलों और फाइनेंस ग्रेजुएट्स की एक समर्पित टीम पर रखी गई है, जो उत्तर प्रदेश के नियामक परिवेश की गहरी स्थानीय समझ को व्यावहारिक, मानवीय सलाह के साथ जोड़ती है। कंपनी सेवाओं की एक पूर्ण श्रेणी प्रदान करती है, जिसमें ब...

धुरंधर के बाद निर्माता विकास कुमार मोदी की सामाजिक ड्रामा में नज़र आएंगे अर्जुन रामपाल

Image
लखनऊ : इस फिल्म में पहली बार अर्जुन रामपाल, लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम कर रहे हैं। मुंबई शेड्यूल के बाद फिल्म का आख़िरी शेड्यूल 22 मार्च से लोनावाला और कामशेत में शुरू होने जा रहा है। यह फिल्म इंसान, इंसानियत और अपनी जड़ों को सही मायने में परिभाषित करती है। पारस सॉफ्टवेयर एंड एंटरटेनमेंट और वेमो मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सांझे प्रयास से बन रही यह फिल्म छोटे शहर से लेकर मेट्रो शहरों तक हर वर्ग को सहजता से मनोरंजन के साथ-साथ उन खट्टे-मीठे पलों का एहसास कराएगी, जो भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कहीं बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं। शैलेश वर्मा और वेमो के सी.एम.डी विकास कुमार मोदी सामाजिक विषयों पर ऐसी कई कहानियों पर काम कर रहे हैं। इसी साल तीन ऐसी ही सामाजिक और मनोरंजक कहानियों के साथ यह जोड़ी अपनी फिल्में सिनेमाघरों तक लेकर आने वाली है। विकास कुमार मोदी अपनी इस अनाम फिल्म को अगस्त महीने में दर्शकों तक लाने की तैयारी में हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ मीरा चोपड़ा  प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। वहीं तिन्नू आनंद और मुकेश तिवारी जैसे दमदार अभिनेता भी फिल्म में अहम किरदार निभाते द...

निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के शुभारंभ हेतु किया गया भूमि पूजन

Image
प्रयागराज: 26 दिसंबर 2025, भूमि पूजन  कार्यक्रम विमल होमियो सदन ट्रस्ट द्वारा माघ मेला क्षेत्र मे  आने वाले स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओ के निशुल्क चिकित्सा शिविर, अन्न क्षेत्र, तथा गुप्त नवरात्रि का संचालन किया जायेगा जिसका शुभारंभ के लिए सम्यामाई मार्ग पर विमल होमियो सदन ट्रस्ट द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न किया गया ।  संस्थान के संस्थापक डॉ प्रदीप श्रीवास्तव बताते है कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र मे आये श्रद्धालुओ को चिकित्सा, सनातन धर्म के प्रचार हेतु गुप्त नवरात्रि व पूजा पाठ व प्रसाद वितरण किया जायेगा तथा अन्न क्षेत्र का संचालन भी किया जायेगा।

पासी समाज में नए नेता के रूप में उभरी डॉ. आंचल वर्मा, सामाजिक कार्यक्रम में हजारों दिलों पर छोड़ी छाप

Image
उन्नाव: उन्नाव जनपद की मोहान विधानसभा 164 में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। यह भव्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा व डाॅ एसके वर्मा द्वारा मोहान-रहीमाबाद मार्ग पर चिरियारी मोड़ पर आयोजित किया गया।  जयंती समारोह में हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों ने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही इस कार्यक्रम में क्षेत्र से हजारों पासी समाज और यादव समाज के लोग एकत्र होकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए| डाॅ आंचल ने अपने भाषण ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस दौरान सबको एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहनै था कि ये उन्नाव में पासी समाज का एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ है । हजारों लोगों की उपस्थिति में डाॅ आंचल को  पासी समाज के एक प्रमुख नेता के रूप में स्वीकार किया गया। यह उन्नाव जिले में अब तक का सबसे बड़ा पासी समाज का आयोजन था, जिसने एक नई मिसाल कायम की।  डॉ. अंचल वर्मा और एस.के. वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे हजारों ल...

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Image
 भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे 69 वी वर्ष गाँठ पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व डॉ अनूप जी के साथ मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग संपन्न हुआ जिसमें कुल 150 मरीजों को देखा गया, जिसमें रक्त जाँच व ईसीजी भी जरूरत पर कराया गया ल स्टाफ के अतिरिक्त भी मरीजों ने लाभ उठाया l वरीष्ठ मंडल प्रबंधक श्री अनिल कुमार जी LIC Of India ईलाहाबाद  श्री पी के. सक्सेना (M.M.)  श्री सुमीत सेठ प्रबंधक नव ब्यवसाय श्री अजय अग्रवाल , श्री विकास श्रीवास्तव, Shri मानस मुकुल, मनोरमा तिवारी, श्री रमेश कुमार, श्री राघवेंद्र ठाकुर, तपन कुमार जाना, श्री अविनाश कुमार मिश्रा, श्री सोमनाथ शुक्ल प्रीती जी & श्री सुशील कुमार आदि सभी के सहयोग से व मौजूदगी मे कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम सुबह 11 से सायं 4 बजे तक चला l

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

Image
लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया  डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय लखनऊ में कुछ एक आद शिक्षकों समेत कुल सचिव संजय दिवाकर ने भी दांव पेंच लगा अपने आप को पुरानी पेंशन का हकदार बना लिया। सूत्रों की मानें तो शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार यदि स्थाई पद के सापेक्ष 2005 की नियुक्ति है तो ऐसे राज्य कर्मचारी अथवा अधिकारी और शिक्षक पुरानी पेंशन का लाभ ले सकते हैं। संजय दिवाकर ने अपनी इन्फॉर्मेशन साइंटिस्ट की अस्थाई सेवाएं जुड़वाकर पुरानी पेंशन का लाभ लिया है। यहां तक कि उन्होंने लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय लखनऊ में नियुक्ति हेतु अपने फॉर्म में गलत तथ्य भी बता नौकरी में पद प्रमोशन भी लिया है। संयुक्त कुलसचिव की नियुक्ति विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के पद पर हुई थी, जहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कमेटी ने इन्हें इस पद के समक्ष अपात्र घोषित किया था।

MahaKumbh 2025: गुप्त नवरात्रि में माता शीतला पूजन, अन्न क्षेत्र और निःशुल्क चिकित्सा सेवा का भव्य आयोजन

Image
  प्रयागराज।   महाकुंभ 2025 के अवसर पर गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिवस 30 जनवरी 2025 को धर्मनगरी प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में विमल होमियो सदन ट्रस्ट द्वारा माता शीतला का विधि-विधान से पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन किया जाएगा।  माता शीतला कलश स्थापना एवं यात्रा माता शीतला चौकिया, जौनपुर की कलश स्थापना गुरुवार सुबह 9:30 बजे नारायण प्रभु मार्ग, दक्षिण पटरी स्थित ट्रस्ट के शिविर में कराई गई। इस शुभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रीति, सीमा मिश्रा, अर्चना, निशा, प्रियंका, रीता सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। भक्तों ने भक्ति भाव से माता शीतला की स्तुति की और पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया।  निःशुल्क चिकित्सा  शिविर  एवं अन्न क्षेत्र का आयोजन ट्रस्ट द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में *24 घंटे निःशुल्क चिकित्सा शिविर संचालित किया जा रहा है, जिससे कल्पवासी एवं अन्य श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं।   वहीं, ट्रस्ट क...

किशोरियों को माहवारी में स्वच्छता संबंधित दी गई जानकारी

Image
 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन दवा व सेनेटरी पैड वितरण कर किया गया जागरूक प्रयागराज 14 अक्टूबर 2024 : बमरौली के बाखर क्षेत्र में रविवार को विमल होमियो सदन ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे 55 मरीजो को  परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार दवा का वितरण किया गया। साथ किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वछता रखने संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें सेनेटरी पैड का वितरण  किया गया।  साथ ही शिविर में किशोरियों एवं महिलाओं को साफ कपड़े व पैड के सही तरीके से उपयोग के बारे मे बताया गया। शिविर में मौजूद 10 किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर उन्हें जागरूक करते हुए उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। शिविर मे सर्दी बुखार, एलर्जी, बीपी के मरीजों को परामर्श व दवा दिया गया। चिकित्सा के क्षेत्र मे विमल होमियो सदन लगातार सुविधा प्रदान कर रहा है। शिविर के आयोजक व विमल होमिओ सदन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बताते है कि "किशोरियों को माहवारी के समय किशोरियों के मन मे कई सवाल होते है जिनके बारे मे सही जानकारी रहना और उन दिनों की साफ सफाई...

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

Image
प्रयागराज 29 सितंबर 24, एन पी ए आर्केड निकट सुभाष चौराहा सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार को विमल होमियो सदन ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे 45 मरीजो को  परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार दवा का वितरण किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र मे विमल होमियो सदन पिछले बीस वर्षो से लगातार सुविधा प्रदान कर रहा है। शिविर के आयोजक व विमल होमिओ सदन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बताते है कि "स्वास्थ्य के क्षेत्र मे लगातार इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन कर लोगो को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। शिविर मे सर्दी बुखार एव्ं एलर्जी बीपी के मरीज परामर्श व दवा प्राप्त किया।"

हिंदू कर्मचारी का जबरन धर्मांतरण कर बनाया गया ईसाई, मामला दर्ज

 *डायसिस ऑफ लखनउ के बिशॅप व उसके बेटे पर लगा धर्मपरिवर्तन का आरोप* *कटरा चर्च के पादरी अजीत फ़्रांसिस, महिला पादरी एवं मिशनरी स्कूल की प्रिंसिपल विनीता इशुबियस ने कराया धर्म परिवर्तन ! *ईसाई धर्म का प्रचार न करने पर युवक को मिल रही धमकी!* *पीड़ित ने एक माह बाद की हिंदू धर्म में वापसी, अब मिल रही धमकियां *मामला सिविल लाइंस थाने में दर्ज, जांच में जुटी जनपद पुलिस *वीएचपी संगठन के कार्यकर्ता व अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोला प्रयागराज 3 सितंबर 2024: जनपद में स्थित डायसिस ऑफ़ लखनऊ एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार संस्था धर्मांतरण मामले में घिर गई है। यहां नौकरी पर तैनात कर्मचारी आकाश त्रिपाठी ने डायसिस ऑफ़ लखनऊ के बिशॅप मारिश एडगर दान और उनके बेटे एलन दान, पादरी अजीत फ़्रांसिस, महिला पादरी विनीता इशुबियस पर जबरन धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाया है। युवक पर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने का जबरन दबाव बनाया जा रहा है! पीड़ित ने मामले की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई है। वहीं धर्मांतरण की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन व अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी लोग कड़ी...

बिशप मॉरिस दान और राकेश चतरी के ख़िलाफ़ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े अधिवक्ताओं और छात्रों का प्रदर्शन

Image
लखनऊ: प्रयागराज में गिरजाघर स्थित बिशप ऑफिस के बाहर सैकड़ों की संख्या में आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे अधिवक्ताओं और छात्रों ने जमकर नारेबाजी कर बिशप मॉरिस दान और राकेश चतरी से स्तीफे की मांग की साथ ही धर्मांतरण बंद करो, राकेश चतरी स्टीफा दो मिशनरियों के नाम पर देश में धर्मांतरण बंद करो, मिशनरियों की जमीनों को बेंचना बंद करो जैसे नारे लगाए गए इन्हीं नारो से लिखी हुई तख्तियां एवं भगवा झंडे के साथ सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं और छात्रों ने धरना स्थल से लेकर बिशप कार्यालय तक मार्च कर बिशप मॉरिस दान के कार्यालय के बाहर घंटो नारेबाजी करते रहे! आपको बता दें कि लखनऊ डायोसिस के जब बिशप मॉरिस दान बने हैं तब से लगातार विवादों में घिरे हुए हैं राकेश चतरी भी मॉरिस दान के करीबी हैं जो प्रिंसिपल पद से रिटायर होने के बाद भी लखनउ हज़रत गंज स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल में अभी भी प्रिंसिपल के पद पर लगातार बैठे हुए हैं इसके अलावा प्रदेश भर में आए दिन हो रहे धर्मांतरण के मामले को लेकर अधिवक्ताओं और छात्रों के मन में भारी अक्रोस है आंदोलन कर रहे लोगों की मांग है कि सरकार धर्मांतरण के ख़िलाफ़ और मजबूत कानून ...

त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में हुआ महिला जागरुकता कार्यक्रम

Image
हरिद्वार/न्यूज डेस्क : बीजेपी के हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में गुरुवार को महिला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम सुनयना प्रकाश अग्रवाल (स्वतंत्र निदेशक रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ) के सहयोग से हुआ. इस मौके पर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी (वरिष्ठ महामंडलेश्वर, श्री पंचदस नाम जूनाखड़ा) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। ये कार्यक्रम जैनिका हेल्थकेयर, BHEL Ancillary estate ranipur, haridwar में हुआ।

अभियान में सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता : सीएमओ

Image
 आईडीए अभियान का सफल समापन, 90% से ज्यादा लोगों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा अभियान में सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता  : सीएमओ · अभी तीन दिन और आशा कार्यकर्ता के घर बने डिपो पर उपलब्ध रहेगी दवा · अभियान में फाइलेरिया योद्धाओं की रही अहम भूमिका .32 लाख 63 हजार 818 लोगों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा प्रयागराज 9 मार्च 2024: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया प्रभावित जनपद के तेरह ब्लॉक में चल रहा ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आई॰डी॰ए॰) अभियान समाप्त हो गया। अभियान के अंतर्गत करीब 36.26 लाख की जनसंख्या के सापेक्ष 32.63 लाख से ज्यादा लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने में स्वास्थ्य विभाग को कामयाबी मिली है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ आशु पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि “आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्टेक होल्डर, पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के सदस्य व स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयासों से अभियान सफल हो सका है।’’ सीएमओ ने बताया कि “जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं। वर्ष 2021 में आईडीए अभियान के अंतर्गत 78 प्रतिशत से ज्यादा का लक्ष्...

28 .80 लाख लोगों ने किया फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन

 प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने मॉपअप राउंड की बढ़ाई  समय सीमा फाइलेरिया से बचाव के लिए आईडीए अभियान का मॉपअप राउंड 5 मार्च तक छूटे हुए शत प्रतिशत लोगों को कराएं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन: सीएमओ • 28 .80 लाख लोगों ने किया फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन • मॉपअप राउंड के दौरान स्वास्थ्यकर्मी जब घर आए दवा का सेवन जरूर करें प्रयागराज 28 जनवरी : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 28 फरवरी तक चलने वाले ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आईडीए) अभियान का मॉपअप राउंड पाँच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अभियान का मॉपअप राउंड 28 फरवरी को होना तय था जो की अब 5 मार्च तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ आशु पाण्डेय ने दी। उन्होने बताया कि “प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने मॉपअप राउंड की समय सीमा बढ़ाते हुए यह निर्देशित किया है कि मॉपअप राउंड के दौरान छूटे हुए शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाए। प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए अभियान में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मॉपअप राउंड को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया ...

सैदाबाद व कौंधियारा ब्लॉक में बना 35 "पेशेंट्स स्टेक होल्डर सपोर्ट ग्रुप" • जो दर्द मैंने

Image
 प्रयागराज के सैदाबाद व कौंधियारा ब्लॉक में बना 35 "पेशेंट्स स्टेक होल्डर सपोर्ट ग्रुप" सामूहिक प्रयास से आईडीए अभियान सफलता पूर्वक चल रहा : डीएमओ 24 लाख 91 हजार लोगों को कराया गया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन फाइलेरिया मरीज की आपबीती जनसमुदाय को कर रही जागरूक : डीएमओ • सैदाबाद व कौंधियारा ब्लॉक में बना 35 "पेशेंट्स स्टेक होल्डर सपोर्ट ग्रुप" • जो दर्द मैंने सहा है, मैं नहीं चाहता कोई और भी सहे : फाइलेरिया मरीज • ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों को चिन्हित कर खिलाई जा रही दवा   प्रयागराज 22 फरवरी : फाइलेरिया प्रभावित जनपद के 13 ब्लॉक में आईडीए अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत समुदाय के आखरी तपके तक को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि "राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान में लगाए गए सभी स्वाथ्यकर्मियों, स्टेकहोल्डर के सामूहिक समन्वय व प्रयास से फाइलेरिया प्रभावित ब्लॉक में आईडीए अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है। 23 फरवरी तक करीब 24 लाख 91 हजार लोगों को दवा का सेव...

दो दिवसीय दौरे पर टीम, फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे अभियान की प्रगति पर रहेगी नजर

Image
 भारत सरकार की टीम ने देखा आईडीए अभियान, जाना अभियान की प्रगति  दो दिवसीय दौरे पर टीम, फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे अभियान की प्रगति पर रहेगी नजर केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिया निर्देश- • दवा का सेवन न करने वालों की सूची तैयार रखें आशा कार्यकर्ता • स्तनपान कराने वाली माताओं को भी दवा का सेवन कराएं • दवा खिलाने के बाद अंगुली पर निशान जरूर लगाएं • रैपिड रिस्पांस टीम के संपर्क में रहे आशा प्रयागराज 20 फरवरी 2024:  राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में चल रहे आईडीए अभियान को देखने के लिए भारत सरकार की तीन सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर है। मंगलवार को टीम कौड़िहार ब्लॉक के मलाक हरहर गांव पहुंची। केंद्रीय टीम में शामिल बीएमजीएफ संस्था से डॉ. राज शंकर घोष व पाथ संस्था से डॉ. सत्यव्रत राउत्रे व डॉ. पी बिस्वाल ने गांव में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर अभियान की प्रगति  का जायजा लिया।  भ्रमण के दौरान टीम कुछ घरों के परिवारों से मिली, जहां उनकी अंगुली पर दवा सेवन का निशान देखकर टीम ने उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बताया। वहीं आ...

खाली पेट नहीं खानी है फाइलेरिया की दवा, उम्र व लंबाई के अनुसार डोज तय

Image
 फाइलेरिया की दवा पूरी तरह सुरक्षित :  सीएमओ          ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा        • दवा खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी या चक्कर आए तो बिल्कुल भी न घबराए  • दवा सेवन के बाद शरीर में फैले माइक्रोफाइलेरिया को मारती है दवा  • खाली पेट नहीं खानी है फाइलेरिया की दवा, उम्र व लंबाई के अनुसार डोज तय  प्रयागराज 13 फरवरी 2024 : फाइलेरिया प्रभावित जनपद के 13 ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 28 फरवरी तक चलने वाले आईडीए अभियान के दौरान 12 फरवरी तक करीब 2.83 लाख लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ आशु पाण्डेय ने बताया कि “लाइलाज बीमारी  फाइलेरिया के कारण कोई भी व्यक्ति  दिव्यांगता का शिकार न हो इसके लिए लक्षित आबादी को बचाव की दवा खिलाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मी प्रयासरत हैं। लोगों से यह अपील है की फाइलेरिया रोधी दवा के प्रति किसी तरह का भ्रम मन में न पालें । यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी प्रकार के अफवाह से बचें और स्वास्थ्य विभाग की टीम जब भी आपके ...

डाॅ अनिल को बेस्ट डाॅक्टर का अवाॅर्ड

Image
हिंदुस्राथान न्यूज एजेंसी : जधानी लखनऊ स्थित डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हाॅस्पिटल) के इमरजेंसी मेडिकल आॅफिसर डाॅ. अनिल कुमार को बेस्ट डाॅक्टर के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया. डाॅ अनिल को उनके दायित्व के निर्वहन व उक्कृष्ट सेवा के चलते ये सम्मान दिया गया.  ये अवाॅर्ड उन्हें लगातार तीसरी बार मिला है. इस मौके पर डाॅ सुनील भारतीय (डायरेक्टर) , डाॅ राजेश श्रीवास्तव (सीएमएस) व डाॅ एसआर सिंह (एमएस) मौजूद रहे.

प्रयागराज के माघ मेले में विमल होमियो सदन ट्रस्ट ने कराया सुंदरकांड का पाठ

Image
प्रयागराज :  माघ मेला धर्म क्षेत्र में "विमल होमियो सदन ट्रस्ट" ने सुंदरकांड का आयोजन किया। भक्ति रस से भरा यह आयोजन राममय रहा। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।  विमल होम्यो सदन ट्रस्ट के संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरण कर लोगों को धार्मिक समागम में आने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि " धर्म क्षेत्र प्रयागराज की पावन भूमि में मां गंगा के तट पर धर्मकार्यों का विशेष महत्व है। विमल होम्यो सदन ट्रस्ट लगातार धार्मिक कार्यक्रम एवं अनुष्ठान आदि कराता रहेगा। 10 फरवरी को गुप्त नौरात्री के प्रथम दिन मां शीतला की मूर्ति की स्थापना एवं कलश स्थापना की जाएगी। अध्यात्म के इस अद्भुद क्षण का आनंद उठाने के लिए सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।" विमल होम्यो सदन ट्रस्ट का पता मेला क्षेत्र में सम्या माई मार्ग पर पश्चिमी जी टी रोड के समीप विमल होमियो सदन ट्रस्ट का कैंप स्थित है। इस मौके पर विमल होमियो सदन ट्रस्ट के संचालक प्रदीप जी भी वहां मौजूद रहेंगे।

सभी लोग दवा खाएंगे तभी फाइलेरिया से जीतना संभव : सीएमओ

Image
 जिले की 80 फीसदी आबादी पर फाइलेरिया का खतरा : सीएमओ तैयारियां पूरी, 13 ब्लॉक में 10 फरवरी से चलेगा आईडीए अभियान : जिला मलेरिया अधिकारी सभी लोग दवा खाएंगे तभी फाइलेरिया से जीतना संभव : सीएमओ पूरी तरह सुरक्षित है फाइलेरिया की दवा : नोडल अधिकारी * जागरूकता बढ़ाने के लिए दो ब्लॉक में बनाया गया पेशेंट प्लेटफार्म * फाइलेरिया की दवा खिलाने घर घर जाएंगी आशा कार्यकर्ता * दवा खिलाने के तुरंत बाद उंगली पर लगेगा निशान प्रयागराज 29  जनवरी : जनपद के 13 ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अपने सामने कराएंगी। दवा खिलाने के तुरंत बाद उंगली पर निशान भी बनाया जाएगा, ताकि सभी तक दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाए। ट्रिपल ड्रग थेरेपी में आइवेर्मेक्टिन, डीईसी और एल्बेण्डाज़ोल की गोली उम्र और ऊंचाई के अनुसार खिलाई जाएगी। तैयारियां पूरी अब जागरूकता है जरूरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशु पांडे ने बताया कि "देश में 74 करोड़ भारतीयों को फाइलेरिया का...